घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण की झांकियां सजाईं..

घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण की झांकियां सजाईं..

ग्रेटर नोएडा,। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में भक्तों का मन मानो मथुरा हो गया। प्रत्येक घर गोकुलधाम सा था। मंदिरों और घरों में विराजे ठाकुरजी के स्थान को गोकुलधाम की तरह सजाया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। शाम ढलते ही लोग प्रभु दर्शन के लिए निकल पड़े। जन्माष्टमी को लेकर बुधवार को जिल में मूर्तियों और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। सुबह से बाजार में रौनक रही।

लोगों ने लड्डू गोपाल के साथ कान्हा के बाल स्वरूपों की झांकी सजाने के लिए सजावट का सामान भी खरीदा। इसके बाद घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण की झांकी सजाई। कृष्ण जन्म के बाद लोगों को प्रसाद बांटा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव दो दिन मनाया जा रहा है। तिथियों के अनुसार कुछ लोगों ने बुधवार को जन्माष्टमी मनाई। बड़ी संख्या में भक्त गुरुवार को यह त्योहार मनाएंगे। भक्तों ने अपने-अपने घरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ रंग-बिरंगी पन्नियों, झालरों और खिलौने से कन्हा का जन्मदिन मनाया। बच्चों ने पीले रंग के वस्त्र पहने और हाथों में बांसुरी लेकर घरों पर नृत्य भी किया। मंदिरों में भजन और प्रसाद वितरण किया गया।

दही-हांडी और राधा-कृष्ण जोड़ी प्रतियोगिता हुई
शहर के विभिन्न स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों श्रीकृष्ण-राधा बनकर स्कूल पहुंचे। महर्षि नगर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थी श्रीकृष्ण और राधारानी के वेशभूषा में आए। छोटे बच्चों ने मधुर गीतों से सबका मन मोह लिया। इंटर हाउस दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। विद्यालय के चारों सदनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस प्रतियोगिता में व्यास हाउस ने केवल सोलह सेकंड में मटकी फोड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर पाराशर हाउस और तीसरे स्थान पर वशिष्ठ हाउस रहा।

मंदिरों में उत्सव सा माहौल
भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शहर भर के मंदिरों में साज-सज्जा हुई है। मंदिरों में भजन संध्या का दौर भी चल रहा है। मंदिर जाने वाले मार्गों पर रंग-बिरंगी विद्युत सजावट कि गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में उत्सव का माहौल है। सनातन धर्म मंदिर में बुधवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गायकों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। मंदिर के पुजारी हरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर दो दिन तक कार्यक्रम होंगे। 7 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कृष्ण उत्सव मनाया जाएगा।

लाइटों से सजाया मंदिर
सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लाइटों से सजाया गया है। मंदिर के मीडिया प्रभारी संदीप ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भगवान को भोग लगाने के लिए विशेष पकवान बनाए जाएंगे। इस बार ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

भगवान को 508 प्रकार के व्यंजन से भोग
इस्कॉन मंदिर में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा भगवान को भोग लगाने के लिए 508 प्रकास के व्यजन शामिल किए गए हैं। इसमें भारत, रूस, अमेरिका, इटली, मेक्सिको, मारिशस और आस्ट्रेलिया के मुख्य व्यंजनों को शामिल किया है। विशेष भोग में रूसी सलाद, इटली की मुख्य डिश लदानिया और पिज्जा। मैक्सिको का मुख्य पकवान टाकोस और वेरीटोस, अमेरिका का बर्गर और आस्ट्रेलिया का हॉटडाग, मारिशस का क्रिप्स (पेन केक) और नमकीन, मिठाई, पराठे, कचौरी, खीर, केक, पेड़ा, मक्खन, मिश्री समेत 508 व्यंजन को शामिल किया है। इसी के साथ श्रीकृष्ण का पञ्च गव्य (दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस व गोमूत्र) से अभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा सिंगापुर, अमेरिका, कनाडा, मारिशस और फ्रांस के करीब 150 भक्त जन्माष्टमी के मौके पर मौजूद रहेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए भंडारा
मंदिर में दिनभर होने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं को मखाने और आलू लच्छा का प्रसाद दिया जाएगा। मंदिर में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और उप्र महिला आयोग की सदस्य बिमला बाथम रहेंगी। इस बार इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में दस लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button