गुरु नानक देव की जयंती पर 8,000 से अधिक सिख श्रद्धालु पाकिस्तान आएंगे : मंत्री

गुरु नानक देव की जयंती पर 8,000 से अधिक सिख श्रद्धालु पाकिस्तान आएंगे : मंत्री

स्लामाबाद, 14 नवंबर। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 552वीं जयंती मनाने के लिए दुनियाभर से 8,000 से अधिक सिख श्रद्धालु पाकिस्तान आएंगे। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की जयंती पर गुरुद्वारा ननकाना साहिब आने के लिए 855 भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा दिए हैं लेकिन उसने 191 अन्य सिख श्रद्धालुओं को वीजा देने से इनकार कर दिया। चौधरी ने ट्वीट किया, ‘‘दुनियाभर से आठ हजार से अधिक सिख यात्री बाबा गुरु नानक की जयंती मनाने के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं, गुरुओं और सूफियों की भूमि पर स्वागत है।’’ भारत में पाक उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान उच्चायोग ने बाबा गुरु नानक की 552वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय सिख यात्रियों को करीब 3,000 वीजा जारी किए हैं।’’

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

अभिनेत्री पारुल चौधरी को स्कूल में मनाए जाने वाले बाल दिवस की आई याद

Related Articles

Back to top button