खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का गाना ‘तरकरियो से महंग’ रिलीज….

खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का गाना ‘तरकरियो से महंग’ रिलीज….

मुंबई, 11 फरवरी। गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का गाना ‘तरकरियो से महंग’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत ‘तरकरियो से महंग’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। वहीं देहाती पत्नी के रोल में काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं।

खुशबू तिवारी केटी ने कहा कि ‘यह गाना भोजपुरी संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। गांव में छोटी-छोटी ख्वाहिशें औरतें अपने पति से पूरा करवाना चाहती हैं, जबकि गांव के लोग रोटी कपड़ा मकान में परेशान रहते हैं और मन मार कर अपने ख्वाहिश नहीं पूरा कर पाते हैं। इसी सिचुएशन पर बनाया गया हैं। जिसकी मेकिंग टेकिंग कमाल की गई है। इस सांग को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद।

वहीं इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘इस लोकगीत में मैंने इंडियन लुक में एक भारतीय टिपिकल वूमेन की भूमिका में अदा किया है, जिसे करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने को देखकर परदेस में रह रहे लोगों को अपने गांव की याद जरूर आ जाएगी। इस गाने का विषय गांव जवार से जुड़ा हुआ बहुत ही प्यारा है, जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग ऐसे ही मुझे और मेरे गानों पर अपना प्यार आशीर्वाद भर भर के बरसाते रहिए। सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘तरकरियो से महंग’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। काजल के पति का रोल आकाश यादव ने किया है। इस गाने को कुंदन प्रीत ने लिखा है, जबकि संगीतकार रौशन सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button