कांग्रेस ने चुनाव अभियान और घोषणा पत्र समितियों का गठन किया

कांग्रेस ने पंजाब के लिए चुनाव अभियान और घोषणा पत्र समितियों का गठन किया

नई दिल्ली, 11 जनवरी। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को चुनाव अभियान समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दोनों समितियों के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पहले ही चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बना दिया गया था और आज सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को इस

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य की डेढ़ किलो हेरोइन जब्त की, एक गिरफ्तार

समिति का संयोजक बनाया गया। इसके साथ ही राज्य सरकार के मंत्री विजय इंदर सिंघला और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को चुनाव अभियान समिति में शामिल किया गया है।

राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है। उनके साथ सांसद अमर सिंह को इस समिति के संयोजक और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल और कई अन्य नेताओं को घोषणापत्र समिति में शामिल किया गया है।

पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। मतणगना 10 मार्च को होगी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

कड़ाके की ठंड, अधिकतर स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे

Related Articles

Back to top button