कांग्रेस के दो योद्धाओं ने बदल दिया हिमाचल का समीकरण, सुरक्षित हो गई सुक्खू सरकार..

कांग्रेस के दो योद्धाओं ने बदल दिया हिमाचल का समीकरण, सुरक्षित हो गई सुक्खू सरकार..1

शिमला, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट आने से सुक्खू सरकार ने राहत की सांस ली है। यहां दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि एक सीट भाजपा के पाले में गई है। बीते पांच महीनों से सुक्खू सरकार पर चला आ रहा संकट टल गया है। हालांकि, क्या अब भी बीजेपी फिर से सुक्खू सरकार की सत्ता का खेल बिगाड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार से राजनीतिक संकट दूर हो गया है। यहां साल 2022 में हुई विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया था। इसके ठीक डेढ़ साल बाद राज्यसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस 6 विधायक बागी निकल गए। उन्होंने पार्टी के खिलाफ वोट कर दिया और बीजेपी कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट दिया। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अभिषेक मनू सिंघवी चुनाव हार गए। राज्यसभा चुनावों के बाद हिमाचल में सियासी संकट पैदा हो गया था।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इसमें अब 40 पर कांग्रेस के विधायक हैं, तो वहीं बीजेपी के 28 विधायक हैं। कांग्रेस की इस जीत के बाद सीएम सुक्खू को मजबूत नेता के तौर पर देखा जा रहा है। अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा में तस्वीर बदल जाएगी। पहले सदन में तीन निर्दलीय विधायक थे। अब नए विधायक जीत कर विधानसभा पहुंच गए हैं। सदन में पूरा सीटिंग प्लान ही बदल जाएगा। हालांकि सीएम सुक्खू गृह जिला हमीरपुर की सीट पर हार गए। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा की हार हुई है। इससे सीएम सुक्खू की लोकप्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। बागी विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी। इसके बाद बीजेपी के पास कुल 34 विधायक हो गये थे। फिर लोकसभा चुनावों के साथ ही इन छह सीटों पर उपचुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस 4 सीटों पर जीत गई थी। जिसके बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 38 हो गई थी। बीजेपी दो सीटें जीत गई थी। उनके विधायकों की संख्या भी 27 हो चुकी थी। एक बार फिर सियासत डोल गई जब तीन निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दिया। इसी वजह से तीन सीटों पर उप चुनाव हुआ। इसका रिजल्ट बीते शनिवार को आया। जिसमें कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा केवल एक ही सीट जीत पाई।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button