एक जून को स्टार प्लस की भव्य फैशन नाइट ‘फैशन के रंग, रिश्तों के संग’

एक जून को स्टार प्लस की भव्य फैशन नाइट ‘फैशन के रंग, रिश्तों के संग’

मुंबई, 24 मई । स्टार प्लस एक जून 2026 को फैशन, ग्लैमर, इमोशंस और फैमिली ड्रामा से भरपूर एक भव्य सेलिब्रेशन के जरिए दर्शकों को बड़ा मनोरंजन अनुभव देने की तैयारी में है। हाल ही में जारी “फैशन के रंग, रिश्तों के संग” पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। इस इवेंट में स्टार प्लस के कई लोकप्रिय कलाकारों के एक साथ नजर आने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में “तुम देना साथ मेरा” के “द हाउस ऑफ भारद्वाज” की कहानी रहने वाली है, जहां पूरा परिवार एक भव्य फैशन शो आयोजित करने की तैयारी में जुटा हुआ दिखाया जाएगा।
इस खास आयोजन की सबसे बड़ी आकर्षण यह माना जा रहा है कि स्टार प्लस के कई चर्चित कलाकार एक ही मंच पर नजर आ सकते हैं। दर्शकों को अपने पसंदीदा सितारों को स्टाइलिश अंदाज़ में रैंप वॉक करते देखने का मौका मिल सकता है।यह पूरा कार्यक्रम रिश्तों, एंटरटेनमेंट और एकजुटता के भाव को दर्शाता है, जिसमें ग्लैमर, इमोशनल ट्विस्ट और यादगार पलों का संगम देखने को मिलेगा।
फैंस खासतौर पर अपनी पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों को देखने के लिए उत्साहित हैं, जिनमें अरमान–अबीरा (रोहित पुरोहित – समृद्धि शुक्ला), प्रेम–राही (शिवम खजुरिया – अद्रिजा रॉय), सायली–सचिन (नेहा हरसोरा – कंवर ढिल्लों), अपराजिता –रक्षित (सृति झा – शब्बीर अहलूवालिया), परशुराम–शालिनी (नील भट्ट – शांभवी सिंह), ईशान–नयोनिका (रोहित चंदेल – मदिराक्षी मुंडले) और अंगद–वृंदा (रोहित सूचांती – तनीषा मेहता) शामिल हैं।इसके अलावा स्टार प्लस के कई लोकप्रिय चेहरे जैसे रोनित रॉय, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, शिवांगी जोशी, करण पटेल, प्रणाली राठौड़, हिना खान और हर्षद चोपड़ा के भी इस खास शाम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button