आयरलैंड तट पर होने वाले नौसैना अभ्यास का स्थान बदलेगा रूस

आयरलैंड तट पर होने वाले नौसैना अभ्यास का स्थान बदलेगा रूस

मॉस्को, 30 जनवरी। रूस ने कहा है कि वह पश्चिम देशों के साथ तनाव के बीच आयरलैंड द्वारा चिंताएं जताए जाने के बाद उसके तट पर होने वाले नौसैना अभ्यास के स्थान में परिवर्तन करेगा।

रूस का नाटो गठबंधन के विस्तार को लेकर पश्चिम देशों के साथ विवाद चल रहा है और पश्चिम देशों ने आशंका जतायी है कि रूस, यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। यह अभ्यास अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिमी आयलैंड तट पर तीन से आठ फरवरी के बीच होना था।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

हनीट्रैप के मामले में एक महिला गिरफ्तार

आयरलैंड के विदेश मंत्री सिमोन कोवेने ने इस सप्ताह अभ्यास पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘यूक्रेन में जो भी हो रहा है, उसे देखते हुए यह समय सैन्य गतिविधियां और तनाव बढ़ाने का नहीं है। वे पश्चिमी सीमाओं यानी आयरलैंड तट पर अभ्यास कर रहे हैं जो हमारी नजर में स्वागत योग्य नहीं है।’’

आयरलैंड में रूसी दूतावास ने शनिवार को राजदूत यूरी फिलातोव का एक पत्र फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘‘मत्स्य गतिविधियों को बाधा नहीं पहुंचाने के उद्देश्य’’ से अभ्यास का स्थान आयरलैंड के आर्थिक क्षेत्र से बाहर रखा जाएगा।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

कोरोना से तीन व्यक्तियों की मौत,1038 नए मरीज

Related Articles

Back to top button