आप ने किया संगठन का विस्तार

आप ने किया संगठन का विस्तार

नोएडा, 09 दिसंबर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक सेक्टर-15 में संपन्न हुई। बैठक में आप ने संगठन का विस्तार करते हुए कई लोगों को अहम जिम्मेदारी दी। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने बैठक में बताया कि एस सी / एस टी प्रकोष्ठ में नोएडा निवासी चंद्रपाल को नोएडा महानगर का अध्यक्ष, भारती देवी को उपाध्यक्ष और उर्मिला देवी को सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नोएडा को जोन में विभाजित कर जोन स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर पंकज अवाना, संजीव निगम, हर्षित श्रीवास्तव, डॉ बीपी सिंह, डॉ उदय, चिराग प्रधान, मुकेश कुमार, चिराग अवाना, श्रीकांत वैध, जुबेदा, रेहाना, ख़ातिमा,  सुनीता चौहान आदि मौजूद थे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के कड़े समर्थक थे जनरल रावत : अमेरिका

Related Articles

Back to top button