अल्जीरिया में बस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत..

अल्जीरिया में बस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत..

अल्जीयर्स, 17 अगस्त। अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स के पूर्व में ईएल हर्राच क्षेत्र में एक यात्री बस पुल से नदी में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य नौ घायल हो गए हैं। अल्जीरिया की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने इस दुर्घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। पीडि़तों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जबकि मृतकों के शवों को शवगृह में रखा गया है। एजेंसी ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर 25 एंबुलेंस, 16 गोताखोर और चार नावों को भेजकर बचाव कार्य शुरु किया। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुये एक वीडियो में बचाव दल के पहुंचने से पहले ही आम नागरिक आंशिक रूप से डूबी बस से पीडि़तों को निकालने के लिए पानी में उतरते हुए दिखे। अधिकारियों ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और उन्होंने दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका जताई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अल्जीरिया में हर साल सडक़ दुर्घटनाओं में 4,000 लोगों की मौत होती हैं। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा एजेंसी के अनुसार 91 प्रतिशत दुर्घटनाएँ चालक की थकान जैसी मानवीय भूल और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण होती हैं। इसके अलावा दुर्घटना खराब सडक़ें और वाहन की स्थिति के साथ पर्यावरणीय कारक भी होते हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button