स्थापना दिवस पर नेताओं ने की राज्य की प्रगति की कामना

मप्र के स्थापना दिवस पर नेताओं ने की राज्य की प्रगति की कामना

भोपाल, 01 नवंबर। मध्य प्रदेश अपनी स्थापना की 66वीं सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम नेताओं ने राज्य की प्रगति की कामना की है।

राज्य के 66वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा है, मध्य प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधन और कला-संस्कृति से समृद्ध यह प्रदेश यूं ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नडडा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, मध्य प्रदेश अनेक शूरवीरों और महापुरुषों की पावन धरा है जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि की ओर निरंतर अग्रसर है। आज राज्य के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

समीर वानखेड़े दिल्ली में एनसीबी मुख्यालय पहुंचे

देष के गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, भारत का दिल कहे जाने वाला मध्यप्रदेश धर्म व संस्कृति की एक ऐसी भूमि है जिसने अपने परिश्रम से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। कृषि कल्याण से लेकर गरीब कल्याण तक अंत्योदय के पथ पर अग्रसर राज्य के सभी निवासियों को व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ।

मुाख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा, हमारा प्राणों से प्यारा प्रदेश विकास पथ पर तीव्रतम गति से गतिमान हो, हम सब मिलकर प्रदेश की प्रगति और उन्नति में योगदान दें। आइये, नवनिर्माण में जुट जायें।

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने संदेश में कहा , भारत के हृदय स्थल मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियो को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। हमारे प्रदेश का हर नागरिक खुशहाल,स्वस्थ ,समृद्ध रहे और प्रदेश विकास के पथ पर नये आयाम स्थापित करे , यही कामना है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

चुनाव सुधारों पर संसदीय समिति को जानकारी दे सकते हैं निर्वाचन आयोग के अधिकारी : सूत्र

Related Articles

Back to top button