सीपीआई(एम) ने कोबाड गांधी को पार्टी से निकाला

सीपीआई(एम) ने कोबाड गांधी को पार्टी से निकाला

नागपुर, 02 दिसंबर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी से अलग विचारधारा अपनाने के लिए अपने शीर्ष कैडर कोबाड गांधी को पार्टी से निकाल दिया है। 74 वर्षीय गांधी ने माओवादी गतिविधियों में लगभग चार दशक बिताए हैं, जिसमें छह माओवादी प्रभावित राज्यों में 10 साल की जेल भी शामिल है।

सीपीआई(एम) ने एक बयान में कहा कि उसने गांधी की किताब द फ्रैक्च र्ड फ्रीडम के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें उन्होंने सरकार को अपना समर्थन व्यक्त किया। उनकी किताब एक जेल संस्मरण है जो कार्ल मार्क्‍स, लेनिन और माओ की विचारधाराओं के खिलाफ है।

अक्टूबर 2019 में जेल से बाहर आने के बाद किताब प्रकाशित हुई थी। किताब का पहला संस्करण इस साल मार्च में प्रकाशित हुआ था। सीपीआई(एम) ने अपने बयान में गांधी पर मार्क्‍सवाद के द्वंद्वात्मक और ऐतिहासिक भौतिकवाद सिद्धांतों को छोड़ने का आरोप लगाया। कोबाड पर जेल से रिहा होने के बाद पार्टी नेतृत्व से संपर्क नहीं करने का भी आरोप लगाया गया था।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

कोविड के दौरान कलाकारों को पारिश्रमिक के रूप में 9.27 करोड रुपए की सहायता दी गयी : केंद्र

Related Articles

Back to top button