सदस्य अर्पिता घोष का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया : नायडू

तृणमूल सदस्य अर्पिता घोष का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया : नायडू

नई दिल्ली, 29 नवंबर। तृणमूल कांग्रेस सांसद अर्पिता घोष का राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को उच्च सदन में यह जानकारी दी। दिवंगत सदस्यों के सम्मान में एक घंटे के लिए उच्च सदन की बैठक स्थगित रहने के बाद जब पुन: शुरू हुई तब सभापति नायडू ने अर्पिता घोष का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

अन्नदाताओं के संघर्ष की गूंज आज सुनाई देगी संसद में : प्रियंका

उच्च सदन में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व कर रही अर्पिता ने 15 सितंबर 2021 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सभापति ने कहा कि उन्होंने अर्पिता से बात की और 15 सितंबर 2021 को ही उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। गौरतलब है कि अर्पिता घोष को मार्च, 2020 में तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए मनोनयन किया था। उससे पहले वह 2019 में बेलूरघाट से लोकसभा चुनाव हार गयी थीं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

अन्नदाताओं के संघर्ष की गूंज आज सुनाई देगी संसद में : प्रियंका

Related Articles

Back to top button