श्रीलंका में भारी बारिश से 16 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

श्रीलंका में भारी बारिश से 16 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

कोलंबो, 10 नवंबर। श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। देश में लगभग एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि पांच हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और उन्होंने अपने रिश्तेदारों या सरकार के राहत केंद्रों में शरण ली है। केन्द्र ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत डूबने और बिजली गिरने की वजह से हुई हैं। एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। श्रीलंका में अक्टूबर और नवंबर में आमतौर पर उत्तरपूर्वी मानसून सक्रिय रहता है। इस साल देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी कांड : जांच में हथियारों से गोली चलने की हुई पुष्टि

Related Articles

Back to top button