शिवराज ने आडवाणी को जन्मदिन पर दी बधायी

शिवराज ने आडवाणी को जन्मदिन पर दी बधायी

भोपाल, 08 नवंबर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके 94 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनके सदैव स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की। श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि राजनीति में शुचिता के प्रतीक, भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने में अप्रतिम योगदान देने वाले हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और आपकी स्नेहिल छाया हम सब पर सदैव बनी रहे, यही शुभकामनाएं। इसके साथ ही राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत, भाजपा के शिखर पुरुष, पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं हमारे मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां पीतांबरा से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ मृत मिला

Related Articles

Back to top button