शाह ने सड़क हादसे पर शोक जताया

शाह ने डोडा में हुए सड़क हादसे पर शोक जताया

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे पर शोक जताया। अधिकारियों ने कहा कि डोडा जिले में आज एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी, जिसमें नौ यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

शाह ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ”जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई सड़क दुर्घटना से व्यथित हूं। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने उपराज्यपाल मनोज सिंहा से बात की है। प्रशासन घायलों को हर संभव मदद और उपचार प्रदान कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

टीका असमानता, जलवायु परिवर्तन व आर्थिक सुधार को लेकर ऑक्सफैम का जी20 से कार्रवाई का आह्वान

Related Articles

Back to top button