वृद्धा आश्रम में मां से मिलने आए युवक की मौत
वृद्धा आश्रम में मां से मिलने आए युवक की मौत

नोएडा, 05 फरवरी। सेक्टर-105 स्थित वृद्धा आश्रम में अपनी मां से मिलने आए युवक की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दिल्ली अशोक नगर निवासी सुनील शर्मा की मां सेक्टर-105 स्थित वृद्धा आश्रम में रहती है। बताया गया है कि सुनील शर्मा शुक्रवार रात को अपनी मां से मिलने के लिए वृद्धा आश्रम आए थे। इस दौरान मां के कहने पर वह रात को वृद्ध आश्रम में ही रुक गए। वृद्ध आश्रम में सुबह जब लोग जागे तो सुनील शर्मा का शव फर्श पर पड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-39 पुलिस का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
जिले की पांच विधानसभाओं में 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में