विदेश में शादी कराने के नाम पर महिला से ठगी के आरोप में ग्रेटर नोएडा से दो विदेशी गिरफ्तार

विदेश में शादी कराने के नाम पर महिला से ठगी के आरोप में ग्रेटर नोएडा से दो विदेशी गिरफ्तार

नोएडा, 26 अक्टूबर। महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे की एक महिला को शादी का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में ग्रेटर नोएडा की ओमीक्रान सोसाइटी में छापा मारकर दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना कासना के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले की साइबर अपराध शाखा के निरीक्षक अंकुश चिंतामन ने थाना कासना पुलिस से संपर्क किया। पुणे पुलिस ने सूचित किया कि दो लोग ग्रेटर नोएडा की ओमीक्रान सोसाइटी में रह रहे हैं, जिन्होंने एक महिला की विदेश में शादी कराने के नाम पर उनसे 12.5 लाख रुपए की ठगी की।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

गुवाहाटी में बुजुर्ग दंपति की घर में हत्या

सिंह ने बताया कि थाना कासना पुलिस व महाराष्ट्र पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मार कर दो नाइजीरियाई ओकोई वासिल तथा चींती बेरे नवोसू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि दोनों ने पुणे की एक महिला की विदेश में शादी कराने के नाम पर उनसे ठगी की थी।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया जाएगा।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, महिला समेत पांच नागरिक घायल

Related Articles

Back to top button