लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर मतदान आरंभ

हिमाचल में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर मतदान आरंभ

शिमला, 30 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे मतदान आरंभ हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के लिए 2,484 मतदान केन्द्र तथा 312 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मंडी लोकसभा क्षेत्र में 12,99,756 मतदाता हैं, वहीं, फतेहपुर में 87,222, अर्की में 92,609 और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 70,965 पात्र मतदाता हैं।

इन चारों सीट पर उप चुनाव, मौजूदा सांसद और विधायकों के निधन के चलते कराए जा रहे हैं। इन सभी सीटों के लिए मतगणना दो नवंबर को की जाएगी। मंडी लोकसभा सीट के लिए छह उम्मीदवार और तीन विधानसभा सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिल के जरिए होने वाली ‘लूट’ खत्म करेंगे : प्रियंका

Related Articles

Back to top button