राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी

बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी

कोलकाता, 04 दिसंबर। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं दी और देश के तटों की रक्षा करने के लिए नौसेना कर्मियों की बहादुरी तथा साहस की सराहना की।

धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘भारतीय नौसेना दिवस 2021 के अवसर पर नौसेना कर्मियों और उनके परिजनों को सलाम। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति आपकी बहादुरी, प्रतिबद्धता और साहस के लिए राष्ट्र आपका आभारी है।’

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

चिकित्सक ने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की

नौसेना दिवस प्रतिवर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है। वर्ष 1971 के युद्ध में इस दिन नौसेना ने कराची के बंदरगाह पर हमला किया था।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय नौसेना दिवस पर शुभकामनायें। हम आज के दिन हमारे नौसैनिकों के योगदान को याद करते हैं। आपकी बहादुरी और साहस ने हमारे तटों की रक्षा की है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

थाने से शराब के 578 कार्टन गायब, पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button