युवा किसान अमित कुमार को मिला अभिनव किसान पुरस्कार

युवा किसान अमित कुमार को मिला अभिनव किसान पुरस्कार

बेगूसराय, 26 जनवरी। तमाम क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे बेगूसराय ने इस वर्ष एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कृषि में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए बेगूसराय के इनियार निवासी युवा किसान अमित कुमार डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अभिनव किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कृषि विश्वविद्यालय मुख्यालय पूसा (समस्तीपुर) में आयोजित कार्यक्रम में अमित के सम्मानित होते ही बेगूसराय के किसानों में भी खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि अमित कुमार ने नई तकनीक और अंतर्वर्ती कृषि प्रणाली का समुचित प्रबंधन किया तथा इस क्षेत्र में उन्होंने बेहतरीन उपलब्धि हासिल की। स्वयं नई तकनीक पर आधारित कृषि प्रणाली को अपनाने के साथ-साथ हजारों किसानों को इसके लिए प्रशिक्षित किया, प्रेरित किया। जिसके कारण आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह में कुलपति आर.सी. श्रीवास्तव ने उन्हें सम्मानित किया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

गुलाम नबी के योगदान को कांग्रेस नहीं पहचान पाई : सिब्बल

Related Articles

Back to top button