युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

नोएडा, 20 नवंबर। दिल्ली निवासी एक युवती ने युवक पर शादी के नाम पर झांसा देकर नोएडा में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में युवती ने दिल्ली के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद रिपोर्ट नोएडा सेक्टर 20 थाने में ट्रांसफर हुई है। दिल्ली निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले वह नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान वहां काम करने वाले अजय नामक

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

डेढ़ किलो चरस जब्त, दो गिरफ्तार

युवक से उसकी दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि अजय ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ सेक्टर 28 और सेक्टर 20 में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने दिल्ली संगम विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो अब नोएडा सेक्टर 20 थाने में ट्रांसफर की गई है। सेक्टर 20 थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

डेढ़ किलो चरस जब्त, दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button