मोबाइल टॉवर के विरोध में किया प्रदर्शन

मोबाइल टॉवर के विरोध में किया प्रदर्शन

लोनी, 23 नवंबर। रिहायशी कॉलोनी में कमजोर मकान की छत पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर टावर हटवाने की मांग की। लोनी बार्डर थाने के सौ फुटा नीलम फैक्टरी कंमाउंड में एक आटा चक्की की छत पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। मंगलवार सुबह दर्जनों कॉलोनीवासी चक्की के सामने एकत्र हो गए। टावर लगाए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि मकान की छत काफी कमजोर है। यहां लगाया गया टावर कभी भी गिर सकता है। पास ही स्थित दो सरकारी स्कूल भी है। टावर गिरा तो यहां पढ़ने वाले हजारों बच्चे उसकी चपेट में आ सकते हैं। वहीं, टावर के रेडिएशन से भी बीमारी फैलने का खतरा है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

दो चोर गिरफ्तार, हथियार और लाखों रूपये का सामान बरामद

Related Articles

Back to top button