मोदी शुगर मिल में गन्ना पेराई 7 नवंबर से शुरू होगा

मोदी शुगर मिल में गन्ना पेराई 7 नवंबर से शुरू होगा

मोदीनगर, 01 नवंबर। मोदी शुगर मिल में गन्ना पेराई का कार्य आगामी 7 नवंबर से शुरू होगा। मोदी शुगर मिल के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मलिक ने बताया कि पांच नबंवर से बाह्य गन्ना क्रय केद्रों पर गन्ना तौल हेतु इंडेंट प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि मोदी शुगर मिल में गन्ना पेराई का विधिवत कार्य आगामी 7 नवंबर से शुरू होगा। इससे पहले 6 नवंबर को मिल में हवन-पूजा किया जाएगा। मलिक ने बताया कि गत वर्ष मिल में 92 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हुई थी। वर्तमान पेराई सत्र में 95 लाख कुंतल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि समिति से पर्ची आने पर ही गन्ने की छिलाई कर निर्धारित अवधि में अपनी पर्ची पर गन्ना आपूर्ति करें।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

मैं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button