मार्ग दुर्घटना में छोटी बहन की मौत, बड़ी बहन घायल
मार्ग दुर्घटना में छोटी बहन की मौत, बड़ी बहन घायल

देवरिया, 02 फरवरी। मईल थाना क्षेत्र में गुरुवार को पिता के ब्रह्मभोज में आयी दो बहने सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में छोटी बहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल है। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाढ़ गांव निवासी संगल यादव का ब्रह्मभोज था। उसमें शामिल होने के लिए उनकी दो बेटियां
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
67 वर्षीय बुजुर्ग सेक्स के दौरान 27 साल छोटी पत्नी को गड़ाता था दांत, पति की बत्तीसी निकालने कोर्ट का आदेश
मदनपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाली उषा देवी (30) और रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पीड़रा निवासी मनोज देवी (40) गुरुवार को घर के सामने से गुजर रहे रामजानकी मार्ग पर किसी काम से कही जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार से आये अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उषा की मौत हो गई। जबकि मनोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन मनोज देवी को जिला चिकित्सालय ले कर पहुंचे, हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मईल थानेदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
वर्ष 2020 में करीब 8.35 लाख जाली नोट जब्त किए गए : सरकार