मां के प्रेमी पर हमला करने वाला गिरफ्तार

मां के प्रेमी पर हमला करने वाला गिरफ्तार

नोएडा, 23 दिसंबर। पुलिस ने सदरपुर कॉलोनी में मां के प्रेमी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया था। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी की मां का राजू नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बारे में महिला के बेटे को पता चल गया था। इस रंजिश के चलते युवक ने राजू पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अब पुलिस ने महिला के बेटे राजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार राजू को समझाया, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। इसके बाद उसने राजू पर चाकू से हमला कर दिया। राजू अभी अस्पताल में उपचाराधीन है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

आईएसबीटी, बुजुर्ग महिलाओं का सामान चुराने वाला गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button