महिला ने चुराया नवजात, पुलिस ने पड़ताल शुरू की

महाराष्ट्र के जालना से महिला ने चुराया नवजात, पुलिस ने पड़ताल शुरू की

जालना (महाराष्ट्र), 07 फरवरी। महाराष्ट्र के जालना में स्थित एक अस्पताल से एक अज्ञात महिला ने सोमवार को कथित तौर पर एक नवजात शिशु को चुरा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी और शिशु का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि जालना तहसील में परेगांव की निवासी एक महिला, रुखसाना अहमद शेख ने रविवार रात को एक शिशु को जन्म दिया।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत छह घायल

सोमवार को एक अन्य महिला, नवजात की मां को बहला फुसला कर उन दोनों को उनके वार्ड से बाहर ले गई। इसके बाद आरोपी ने बच्चे की मां से गर्म पानी लाने को कहा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवजात की मां जब पानी लेकर वापस आई तो उसे उसका बच्चा और आरोपी महिला नहीं मिले। इसके बाद उसने अस्पताल के लोगों को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला को चेहरे पर नकाब लगाए देखा गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

हिजाब पर विरोध प्रदर्शन के दौरान चाकू दिखाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button