महामारी के बीच 17,142 लोगों ने नौकरियां गंवाई

हिमाचल में महामारी के बीच 17,142 लोगों ने नौकरियां गंवाई

धर्मशाला, 11 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 महामारी के बीच निजी क्षेत्र में कुल 17,142 लोगों का रोजगार छिन गया है। राज्य विधानसभा को शनिवार को इसकी जानकारी दी गई। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा, कोविड-19 के प्रकोप के बाद से, हिमाचल प्रदेश में विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले 17,142 लोगों ने अपना रोजगार खो दिया है। राज्य के बाहर स्थित कंपनियों में अपना रोजगार गंवाने वाले हिमाचली का डेटा विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 31 अक्टूबर तक महामारी के बीच सरकारी क्षेत्र में 17,033 और निजी क्षेत्र में 4,311 लोगों को रोजगार प्रदान किया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

किशोरी की हत्या की दोषी सौतेली मां को उम्रकैद की सजा

Related Articles

Back to top button