Trending

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा ग्रामों में किया तूफानी दौरा| भाजपा की केंद्र तथा प्रदेश सरकार की विकास योजना का किया गुणगान

|

सहसवान| सहसवान विधानसभा क्षेत्र-113 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव ने एक दर्जन से ज्यादा ग्रामों का दल बल सहित तूफानी दौरा करते हुए मतदाताओं के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का पिटारा खोला तथा बताया कि उपरोक्त दोनों सरकारों ने योजनाओं को धरातल पर लाकर प्रत्येक वर्ग के लोगों को लाभ देने का काम किया उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकारें विकास योजनाओं को लाती तो थी परंतु वह धरातल पर आने से पूर्व लोगों की जेब में पहुंच जाती थी| जिससे पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता था|


उक्त विचार भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य राजेश यादव ने एक दर्जन से ज्यादा ग्रामों में पहुंच कर लोगों से अलग-अलग चर्चा करते हुए व्यक्त किए तथा कहा कि देश में केंद्र मैं मोदी जी तथा यूपी में योगी जी के नेतृत्व से ही देश व प्रदेश विकास कार्यों में निरंतर गति पकड़ता जा रहा है| उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों ने प्रत्येक वर्ग के लोगों को किसी न किसी रूप में लाभ पहुंचाने का काम किया है| चाहे वह सुकन्या धन योजना हो सामूहिक विवाह योजना हो किसानों की उन्नति के लिए रास्ते खोलने हो स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य सेवा के बाद से अच्छी सेवाएं उपलब्ध कराना हो आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीब निचले तबके के लोगों को जो लोग पैसे के अभाव में बड़े अस्पतालों में उपचार नहीं करा पाते थे| उनको उपचार के बाद से प्रतिवर्ष ₹500000 की व्यवस्था की गई है| वह बड़े अस्पतालों में जाकर प्रत्येक वर्ष ₹500000 का नि:शुल्क उपचार करा सकते हैं यही नहीं प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में हे मुक्त समाज की स्थापना हो चुकी है गुंडे माफिया प्रदेश से पलायन कर चुके हैंl


श्री यादव ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाया गया है| जबकि पूर्व की सरकार वर्ग विशेष के लोगों को कार्य करती थी परंतु भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर उतारी है जिससे लोगों का कल्याण हुआ है| बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं| पूर्व में सरकारें नौकरी के नाम पर भेदभाव करती थी बड़े पैमाने पर सुविधा शुल्क लिया जाता था परंतु उत्तर प्रदेश में जितनी भी सरकारी नौकरी लोगों को दी गई हैं उनमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव ऊंच-नीच या सुविधा शुल्क नहीं लिया गया नौकरी सिर्फ योग्यता के आधार पर दी गई है|
श्री यादव ने भ्रमण के दौरान लोगों से चर्चा करते हुए केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार की विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से बात की तथा उन्हें आश्वासन दिया कि देश और प्रदेश मोदी जी तथा योगी जी के हाथों में ही सुरक्षित है उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस दौरान उनके हाथ और मजबूत करने की भी अपील की|


श्री यादव इस दौरान सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वाला किशनपुर खितौरा भगवंत खितौरा कुंदन भगतपुर चंदेसी मुड़िया भूढ खितौरा सारह बघौली बाला किशनपुर सहित एकदम से आधा ग्रामों का दलबल सहित तूफानी दौरा किया| तथा उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों तथा भारतीय जनता पार्टी के नीतियों के बारे में विस्तार से बताया|


इस दौरान श्री यादव के साथ अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष गुड्डू बाल्मीकि अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल सागर भाजपा जिला मंत्री राघवेंद्र यादव हेमेंद्र सिंह पटेल डॉ.एस चौधरी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे|

रिपोर्ट – एस.पी.सैनी सहसवान (बदायूं)

Related Articles

Back to top button