भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री माथुर का निधन, अंतिम संस्कार आज

मप्र भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री माथुर का निधन, अंतिम संस्कार आज

भोपाल, 15 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर (71) का मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज भोपाल में होगा। भाजपा नेताओं ने माथुर के निधन पर शोक जताया है।

बताया गया है कि माथुर का मंगलवार को निधन हो गया। उनका जन्म 13 अप्रैल 1951 को ग्राम तलेन जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश में हुआ था। वे 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने और बालासाहेब देवरस, सुदर्शन, बाबासाहेब नातू और कुशाभाऊ ठाकरे के साथ कार्य किया। वह उज्जैन, शाजापुर और रतलाम जिलों में जिला प्रचारक रहे। उसके बाद 1994 से भाजपा के लिए कार्य कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज 15 दिसंबर को अपराह्न् तीन बजे भोपाल में होगा।

भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने माथुर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, मप्र भाजपा के पूर्व सह संगठन मंत्री माथुर के निधन का समाचार दु:खद है। समर्पित भाव से संगठन में अपने विभिन्न दायित्वों का

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

निर्वहन कर उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

भाजपा के प्रदेषाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा, निस्वार्थ सेवाभावी व्यक्तित्व माथुर ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज एवं देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। संगठन के प्रति उनका समर्पणभाव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जाना समस्त भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। भावपूर्ण नमन!

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्र और समाज की सेवा एवं उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले तपस्वी, माथुर के रूप में आज हम सबने एक अनमोल रत्न को खो दिया। वे अपने पुनीत विचारों एवं कार्यों के माध्यम से सर्वदा हमारे हृदय में रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि!

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

12 साल के लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button