भाकियू मरियम नगर में मकान तोड़ने का विरोध करेगी

भाकियू मरियम नगर में मकान तोड़ने का विरोध करेगी

गाजियाबाद, 05 दिसंबर। भारतीय किसान यूनियन भानु नंदग्राम के मरियम नगर में निगम द्वारा मकान तोड़े जाने का विरोध करेगा। आठ दिसंबर को भाकियू की तरफ से निगम मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू भानु के प्रदेश प्रवक्ता मास्टर मनोज नागर की अध्यक्षता में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मरियम नगर में 25 साल से लोग रह रहे हैं। उनके पास मकानों की रजिस्ट्री है। दाखिल खारिज है। वह हाउस टैक्स दे रहे हैं। सीवर लाइन है। बिजली कनेक्शन है। रास्ते निगम ने बनवाए हैं। बैंक से लोन लिया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

भुगतान मांगने पर कंपनी मालिक को बंधक बनाकर पीटा

इसके बाद भी अब नगर निगम उन लोगों के पास नोटिस भेज रहा है कि उनके मकान सरकारी जमीन पर बने हैं। मकान खाली करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर मकान तोड़ने की बात कही जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब भूमाफियाओं के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानु पीड़ित लोगों के साथ हैं। किसी भी कीमत पर जमीन को खाली नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में बुधवार को निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में प्रमोद त्यागी, आनंद वर्मा, चरण सिंह, करण प्रताप, आशा त्यागी, मुकेश, वंदना,गौरी आदि मौजूद रहे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

भुगतान मांगने पर कंपनी मालिक को बंधक बनाकर पीटा

Related Articles

Back to top button