बिरसा मुंडा पर बनी फिल्म का विमोचन होगा आज

बिरसा मुंडा पर बनी फिल्म का विमोचन होगा आज

भोपाल, 13 नवंबर। जनजातीय समुदाय से आने वाले वीर नायक भगवान बिरसा मुंडा पर केंद्रित फीचर फिल्म ‘उलगुलान एक क्रांति’ के डिजिटल संस्करण का विमोचन आज यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए स्वयं यह जानकारी दी। ट्वीट में इस फिल्म से संबंधित कुछ वीडियो भी हैं। पंद्रह नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बड़ा आयोजन किया गया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसके लिए यहां जंबूरी मैदान पर विशाल मंच बनाया गया है और इस आयोजन में कम से कम दो लाख जनजातीय समुदाय से जुड़े लोग शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें होने वाले प्रधानमंत्री के संबोधन को पूरे देश में विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया जाएगा।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी की घटना विधानसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान पहुंचाएगी: सर्वे

Related Articles

Back to top button