प्रदेश में हिमस्खलन में फंसे सेना के सात कर्मी
अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फंसे सेना के सात कर्मी

नई दिल्ली, 07 फरवरी। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से उसमें भारतीय सेना के कम से कम सात कर्मी फंस गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे और वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए।
एक सूत्र ने कहा, “अभी तलाश और बचाव कार्य जारी है। राहत कार्य में सहायता के लिए विशेषज्ञों के दल को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा, “इलाके में पिछले कुछ दिन से मौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है।”
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
आर्मी ज्वॉइन करना चाहते थे कपिल शर्मा, लेकिन नहीं मिला मौका तो बन गए कॉमेडियन