पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमार के पति का निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमार के पति का निधन

धर्मशाला, 30 दिसंबर। लम्बागांव के राजा व पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी के पति आदित्य देव चंद कटोच का बुधवार देर शाम धर्मशाला में निधन हो गया। आदित्य देव लंबा गांव के राजा थे। कटोच की आयु 78 वर्ष थी। दिसंबर 1988 में इनका राज्याभिषेक हुआ था। लंबी बीमारी से बधुवार को इनका देहांत हो गया। उनके देहांत पर लंबागांव व धर्मशाला सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है। आदित्य देव कटोच, संसार संसार चंद कटोच के वंशज थे।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
हेट स्पीच मामले में कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के बाद राजनीति हुई तेज़