न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

जयपुर, 12 दिसंबर। राजस्थान में चुरू प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है जहां शनिवार रात न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान नागौर में 4.7 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, अलवर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5.3 डिग्री, संगरिया में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। राजधानी जयपुर में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन मौसमी हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामना दी

Related Articles

Back to top button