नौसेना द्वारा 55 मछुआरों की गिरफ्तारी के विरोध में तमिलनाडु में प्रदर्शन

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 55 मछुआरों की गिरफ्तारी के विरोध में तमिलनाडु में प्रदर्शन

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 20 दिसंबर। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 55 मछुआरों की गिरफ्तारी के विरोध में, विभिन्न मछुआरा संघों के नेताओं के नेतृत्व में 200 से अधिक मछुआरों ने सोमवार को यहां प्रदर्शन किया और उनकी शीघ्र रिहाई की मांग की।

गिरफ्तारी के खिलाफ यहां रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे मछुआरों ने श्रीलंकाई अधिकारियों से मछुआरों को शीघ्र रिहा करने और उनकी नौकाएं छोड़ने की मांग की है।

मछुआरा संघ के नेता पी सेसु राजा ने पत्रकारों से कहा कि वे बुधवार को थांगचीमदम में एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। श्रीलंका सरकार ने अगर गिरफ्तार मछुआरों को रिहा नहीं किया, तो वे एक जनवरी को रेल-रोको आंदोलन भी करेंगे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

यूपी : 25 दिसम्बर को सरकार देगी युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का तोहफा

खबरों के अनुसार, जाफना की एक अदालत ने तमिलनाडु के सभी 55 गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को 31 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उन्हें जाफना की जेल में बंद कर दिया गया है।

श्रीलंकाई नौसेना ने दो अलग-अलग घटनाओं में श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी आठ नौकाओं को कब्जे में लिया है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केन्द्र के समक्ष यह मामला उठाते हुए, उनसे 55 मछुआरों को तत्काल रिहा कराने और 73 नौकाओं को छुड़वाने के लिए कदम उठाने की मांग की है। ये नौकाएं पूर्व घटनाओं में जब्त की गईं थी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

गैरकानूनी संगठन घोषित किये जाने से संबंधित कार्रवाई में जाकिर नाइक के आईआरएफ से रुख बताने को कहा गया

Related Articles

Back to top button