नायडू ने सावरकर को किया नमन..
नायडू ने सावरकर को किया नमन..

नई दिल्ली, 28 मई। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा है कि उन्होंने सामाजिक समरसता के लिए अथक प्रयास किए।
श्री नायडू ने शनिवार को वीर सावरकर की जयंती पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि उनकी जीवन यात्रा का अध्ययन किया जाना चाहिए। उन्होंने सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन का प्रयास करते हुए सामाजिक समरसता के दिशा में काम किया।
श्री नायडू ने कहा, “स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी की जन्म जयंती पर देश के स्वाधीनता आंदोलन के अग्रणी नायक, प्रबुद्ध विचारक एवं लेखक की स्मृति को सादर वंदन करता हूं, जिन्होंने भारत मां की स्वतंत्रता हेतु वर्षों काले पानी की यंत्रणा सही। उनके जीवन दर्शन का अध्ययन करें।”
उप राष्ट्रपति ने कहा कि सामाजिक समरसता लाने के लिए, वीर सावरकर ने जातिवाद और अस्पृश्यता जैसी बुराइयों को जड़ से समाप्त करने के गंभीर प्रयास किये थे और समाज को “सप्त बंधनों” से मुक्त करने आह्वान किया था। उनके इन आदर्शों को जीवन में उतारें और राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाएं।
दीदारे ए हिन्द की रिपोर्ट