नगर निगम में शिकायत कर बंदरों पकड़ने की मांग
नगर निगम में शिकायत कर बंदरों पकड़ने की मांग

गाजियाबाद, दिसंबर। विजयनगर सेक्टर-9 की आरडब्ल्यूए और लोगों ने बंदरों से परेशान होकर सोमवार को नगर निगम में शिकायत की है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी यहां के लोगों को बंदरों से राहत नहीं मिल पा रही है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और लोगों का कहना है कि यहां के घरों और पार्कों में पूरे दिन बंदर बैठे रहते हैं। अगर उन्हें भगाने की कोशिश की जाती है तो वह काटने के लिए पीछे भागने लगते हैं। इससे बच्चे, बुजुर्ग और महिला घरों के बाहर और पार्कों में जाने से घबराते हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
चीनी नागरिक का महिला सहकर्मी से दुष्कर्म का प्रयास
बताया कि पिछले तीन माह में सैकड़ों लोगों को बंदर काट चुके हैं। बंदरों के कारण यहां के लोग सुबह की सैर करने के लिए पार्कों में भी नहीं जा पा रहे हैं। इसकी शिकायत नगर निगम और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है लेकिन निगम के अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। जब भी शिकायत लेकर जाते हैं आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। बंदर मौका मिलते ही घरों में घुस जात हैं और सामान उठाकर ले जाते हैं। कपड़ों को फाड़ देते हैं। उनका कहना है कि बंदरों के कारण सबसे ज्यादा परेशानी विजयनगर के लोगों को ही झेलनी पड़ रही है। महंगे कपड़ों को घर से उठाकर ले जाते हैं। शिकायत कर नगर निगम से बंदर पकड़ने की मांग की गई है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों ने की आत्महत्या