द्वीप समूह में कोविड-19 के चार नए मामले
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के चार नए मामले
![](https://deedarehind.com/wp-content/uploads/2021/11/7ab668e5-17ba-497d-a4e5-be342e753d5f.jpg)
पोर्ट ब्लेयर, 08 नवंबर। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,664 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामले संपर्क तलाश के दौरान सामने आए। कल संक्रमण का एक नया मामला सामने आया था। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। इस अवधि में तीन मरीज संक्रमण मुक्त हुए और स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,523 हो गई। यहां 12 मरीजों का उपचार चल रहा है। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 5,05,184 लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 2,10,726 को दोनों खुराक दी गई है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
देश में 262 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मामले