दो गुटों में झड़प, सात लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो गुटों में झड़प, सात लोग गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), 19 नवंबर। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। झड़प में कम से कम तीन लोग घायल हो गए थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम भिवंडी के उम्मत नगर इलाके में हुई।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को विधेयक लाना होगा: विशेषज्ञ

अधिकारी ने कहा, ” दो विरोधी गुटों के बीच, स्थानीय बच्चों के बीच हुई बहस को लेकर झड़प हो गई। इसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गए, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस झड़प में कुल 16 लोग शामिल थे।”

उन्होंने बताया कि दोनों गुटों की ओर से शिकायत की गई है और शांति नगर थाने में हत्या की कोशिश तथा दंगा करने के संबंध में दो मामले दर्ज किए गए हैं। मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को विधेयक लाना होगा: विशेषज्ञ

Related Articles

Back to top button