देश में 60 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड टीका लगा
देश में 60 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड टीका लगा

नई दिल्ली, 23 दिसंबर। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 60 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड टीके दिये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को यहां एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एक और नई उपलब्धि। बधाई भारत। जनभागीदारी और समर्पित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों से 60 प्रतिशत पात्र आबादी का कोविड टीकाकरण पूरा हो गया है।” इस बीच मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 70 लाख 17 हजार 671 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 139 करोड़ 69 लाख 76 हजार 774 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
साठ प्रतिशत वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हुआ : मांडविया