तीन साल पुराने केस में पुलिस के सामने पेश होंगे नवीन जयहिंद

तीन साल पुराने केस में पुलिस के सामने पेश होंगे नवीन जयहिंद कांवड़ यात्रा के दौरान पानीपत में दर्ज हुई थी एफआईआर डेढ़ साल से राजनीतिक अज्ञातवास में है जयहिंद

चंडीगढ़, 08 नवंबर। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद फिर सुर्खियों में हैं। हरियाणा पुलिस ने तीन साल पुराने मामले में उन्हें पेश होने के लिए कहा है। करीब डेढ़ साल से राजनीतिक अज्ञातवास में चल रहे नवीन जयहिंद किसी भी समय पुलिस के समक्ष पेश हो सकते हैं। पानीपत पुलिस ने पुराने केस में पेश होने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि जयहिंद 13 नवंबर की दोपहर 12 बजे पानीपत सिटी पुलिस के समक्ष पेश होंगे। इस बात का अभी संशय बना हुआ है कि वह अकेले पेश होंगे या पहले की तरह समर्थकों के साथ।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी को खड़ा करने वाले नवीन जयहिंद ने वर्ष 2018 में नशे के विरुद्ध भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली थी। यह यात्रा रोहतक से हरिद्वार के लिए निकाली गई थी। इसमें भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। यात्रा के समापन पर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आम आदमी पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रोहतक पहुंचे थे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

70 रुपये के लिए दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला

इस यात्रा के दौरान पानीपत पुलिस ने गाड़ियों की जांच की। पुलिस ने इस संदेह के आधार पर तलाशी ली थी कि गाड़ियों में हथियार आदि हो सकते हैं। पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला। गाड़ियों की जांच के बाद पुलिस ने आप के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। उन्हें नवीन जयहिंद ने पुलिस से छुड़वा लिया था। इसे लेकर जयहिंद और पुलिस के बीच खासा विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दावा किया कि कांवड़ यात्रा के काफिले में शामिल गाड़ी का नंबर फर्जी है।

हालांकि बाद में नवीन जयहिंद ने गाड़ी का नंबर ट्रांसफर करने समेत सभी दस्तावेज पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश भी कर दिए थे लेकिन पानीपत पुलिस ने नवीन जयहिंद समेत पांच अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 332, 353, 417,420, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया था। नवीन जयहिंद को इसी मामले में पेश होने के लिए कहा गया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद पिछले करीब डेढ़ साल से सार्वजनिक जीवन से दूर हैं। वह न तो पार्टी की गतिविधियों में भाग ले रहे हैं और न ही राजनीतिक सक्रियता बनाई हुई है। जयहिंद के जाने के बाद आम आदमी पार्टी की सक्रियता कम हुई है। हालांकि पार्टी ने अभी तक उनके बाद किसी को भी अध्यक्ष नहीं बनाया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

Related Articles

Back to top button