डीजल चोरी और अधिकारी से अभद्रता के संबंध में निगम पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

डीजल चोरी और अधिकारी से अभद्रता के संबंध में निगम पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद, 18 दिसंबर। फिरोजाबाद नगर निगम में कुछ पार्षदों द्वारा जबरदस्ती वर्कशॉप से डीजल प्राइवेट गाड़ी में भरवाने का मामला गरमाया हुआ था। नगर निगम द्वारा उप सभापति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है वही अपर नगरआयुक्त द्वारा उनके साथ पार्षद द्वारा अभद्रता की जाने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई है। मामला विगत दिनों नगर निगम फिरोजाबाद वर्कशोप से संबंधित है। नगर निगम के उप सभापति योगेश शंखवार अपने कुछ साथियों के साथ प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे थे उन्होंने निगम

कर्मचारी प्रदीप कुमार से दबाव बनाकर अपनी गाड़ी में डीजल भरवा लिया था। जिसकी शिकायत कर्मचारी द्वारा नगर आयुक्त को की गई थी जानकारी मिलने पर कुछ सभासद जल कल विभाग वर्कशॉप पहुंच गए थे उनके द्वारा भी गलत तरीके से प्राइवेट गाड़ी में डीजल भरवाने का

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

जासूसी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

विरोध किया गया बताया गया कि पहले भी जबरदस्ती निगम का डीजल भरवाया जाता रहा है कुछ पार्षदों नै निगम अधिकारियों और पुलिस के सामने भी अपना आक्रोश व्यक्त किया और आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी। नगर निगम कर्मचारी प्रदीप कुमार द्वारा थाना उत्तर में उप सभापति योगेश शंख बार पार्षद मुनेंद्र यादव गेंदा लाल राठौर और गाड़ी चालक के खिलाफ डीजल चोरी के

संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे द्वारा की गई है। इसके अलावा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त द्वारा भी पार्षद मुनेन्द्र यादव और सुभाष यादव के द्वारा अभद़ता पूर्ण व्यवहार किये जाने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लिखित की गई है। बताया गया है कि अपन नगर आयुक्त अनिल राय द्वारा एक सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान जांच रिपोर्ट को लेकर उप सभापति के साथ उक्त पार्षदों द्वारा नगर निगम पहुंचकर उनके कार्यालय में अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया था इस दौरान निगम के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। निगम अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने पर निगम के अन्य कर्मचारियों में भी आक्रोश व्याप्त है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

मांझी ने ब्राह्मणों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया, बीजेपी, राजद का पलटवार

Related Articles

Back to top button