जनविश्वास यात्रा नगर चेयरमैन की अगुवाई में निकला जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत :

कुशीनगर के पडरौना नगर में जनविश्वास यात्रा नगर चेयरमैन की अगुवाई में निकला, जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत :

रोजगार शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रदेश नित्य नई ऊंचाईयों को छू रहा है : विनय जायसवाल

कुशीनगर, 29 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाई जा रही जनविश्वास यात्रा के पडरौना नगर आगमन की अगुवाई नगरपालिका पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में की गयी! जिसके तहत हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत नगर के डिग्री कॉलेज के मैदान से हुई जिसके बाद कोतवाली रोड होते हुए धर्मशाला रोड, तुरहा टोली, साहबगंज, मेन रोड, बावली चौक, महाराणा प्रताप चौक, रामकोला रोड, सुभाष चौक, छावनी, कुबेरस्थान मार्ग होते हुए हरका

चौराहे पर जनविश्वास यात्रा रथ का स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग पर जगह जगह तोरण द्वार से पूरे नगर को सजाया गया तथा प्रमुख चौराहों पर पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया गया। इसी क्रम में बुधवार को प्रातः पुनः रैली की अगुवाई करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष विनय

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

घर में घुसे युवक की हत्या

जायसवाल ने सुभाष चौक से रामकोला रोड होते हुए बावली चौक पर जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया! उसके बाद यात्रा रामकोला की तरफ रवाना हुई। नगर पालिका परिषद पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल ने बताया की जब से भाजपा सरकार प्रदेश में आई है राज्य में अपराध व गुण्डाराज समाप्त हो गया है। इसके अलावा रोजगार शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रदेश नित्य नई ऊंचाईयों को छू रहा है। इसके

अलावा सत्य सनातन आज पुनः पुनर्स्थापित हो रहा है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अरुण सिंह, अमित श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, श्याम शाह, नीरज मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, आलोक विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह, दिलीप चौहान, अनुज मिश्रा, संतोष चौहान, अनूप गौड़, राजेश जायसवाल, आकाश वर्मा, मानस मिश्रा, सिद्धार्थ जायसवाल, गौतम गुप्ता, विनय गौड़, अभय तिवारी, अनंत सिंह, पवन जायसवाल, दीनदयाल मद्धेशिया, भोला साह, आनंद, रवि शर्मा, अभय मारोदीया, सत्येंद्र यादव, रोहन विश्वकर्मा, विशाल श्रीवास्तव, सनी सिंह, महेश शर्मा सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे!

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण कोविड-19 के मामले बढ़ रहे : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री

Related Articles

Back to top button