जनविश्वास यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुरू हुई बैठक :

कुशीनगर में जनविश्वास यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुरू हुई बैठक : सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ही जनविश्वास यात्रा को मिला समर्थन : विनय जायसवाल

कुशीनगर, 26 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आने वाली पार्टी की जनविश्वास यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा। यह विचार नगर पालिका परिषद पडरौना नगर के चेयरमैन विनय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2017 विधान सभा चुनाव से पहले पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी। उसमें नारा था, ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार।

जनता ने आशीर्वाद दिया और भाजपा की सरकार बनी। जनता ने सपा के गुंडाराज को पूरी तरह नकार दिया। चेयरमैन ने कहा कि साढ़े सात वर्ष से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है तो पांच वर्ष से प्रदेश में योगी की सरकार जनता की सेवा कर रही है। प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारे के साथ कार्य कर रहीं है! जनविश्वास यात्रा को पूरे प्रदेश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है!

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हत्या

Related Articles

Back to top button