छह पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

छह पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नोएडा, 01 जनवरी। सेक्टर 58 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान छह पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सूचना के आधार पुलिस ने सेक्टर 58 से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजनाथ सिंह निवासी खोड़ा कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध शराब की छह पेटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

आनलाइन कार खरीदने के चक्कर में गंवाए 1.18 लाख

Related Articles

Back to top button