चुनाव प्रचार के लिए आगरा पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सपा को आड़े हाथों लिया

चुनाव प्रचार के लिए आगरा पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सपा को आड़े हाथों लिया

आगरा, 30 जनवरी। यूपी आगामी विधानसभा चुनावों के प्रचार- प्रसार के मद्देनज़र केंद्रीय कपड़ा, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी का आगरा आगमन हुआ है। आगरा की उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन के लिए आगरा में उनके तीन जगह कार्यक्रम आयोजित हैं।

यूपी में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। इसी क्रम में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को भी तमाम जिलों में प्रचार-प्रसार के लिए भेज दिया है। इसी के तहत आगरा की दो विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन के

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म करने वाले पुलिसकर्मी को अदालत ने दोषी करार दिया

लिए और मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का रविवार को आगरा आगमन हुआ। आगरा की उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन के लिए आगरा में उनके जयपुर हाउस, नार्थ ईदगाह गुरुद्वारे एवं संजय प्लेस में कार्यक्रम आयोजित हुए हैं ।

आगरा में सबसे पहले उन्होंने नार्थ ईदगाह गुरुद्वारे के निकट मतदाता संवाद कार्यक्रम संबोधित किया। इसके बाद वे जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में पहुंची। इस दौरान उन्होंने सपा पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा सपा बदले की और भाजपा बदलाव की राजनीति करती है। आगे उन्होंने कहा कि अपराध और वंशवाद के विरुद्ध जनता विकास के कार्यो की सराहना करते हुए कमल को अपना समर्थन दे रही है। अपने भाषण में उन्होंने सपा को हिन्दू विरोधी भी बताया।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

सड़क हादसे में पति-पत्नी और पुत्री की मौत

Related Articles

Back to top button