चुनाव आयोग ने उप्र में तीन डीएम और दो कप्तान हटाये

चुनाव आयोग ने उप्र में तीन डीएम और दो कप्तान हटाये

लखनऊ, 22 जनवरी। केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में तीन जिलाधिकारी और दो जिलों के पुलिस कप्तानों को हटा दिया है। उनके स्थान पर नये अधिकारी की तैनाती कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में प्रदेश के तीन जिलों के जिला अधिकारी और दो जिलों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि हटाए गए अधिकारियों के स्थान पर अब फिरोजाबाद

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

गणतंत्र दिवस परेड: नौसेना की झांकी में 1946 का विद्रोह दिखेगा

जिले के नये जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार, बरेली के जिला अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और कानपुर नगर की जिला अधिकारी नेहा शर्मा को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो जिलों में पुलिस कप्तान भी हटाए गए हैं। फिरोजाबाद एवं कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है। अब फिरोजाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष त्रिपाठी और कौशांबी जिले के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा होंगे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

अमेरिका-कनाडा सीमा पर चार भारतीयों की मौत : भारतीय मिशन ब्योरे का पता लगा रहा

Related Articles

Back to top button