घमंड में चल रही है केन्द्र सरकार: गहलोत
घमंड में चल रही है केन्द्र सरकार: गहलोत

जयपुर, 12 दिसंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि घमंड और अहम में यह सरकार चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सोच फासीवादी और लोकतंत्र विरोधी है।
‘महंगाई हटाओ रैली’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन एक साल से अधिक समय तक चलना, दुनिया के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जायेगा। आज सरकार
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
हिन्दुत्ववादियों को सत्ता से बाहर निकालना होगा-राहुल
को झुक कर देशवासियों से माफी मांगनी पड़ रही है, इसकी नौबत क्यों आई है यह सोचने की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ में जो नीति अपना रही है वो बहुत खतरनाक नीति है… यह राज्यों को कमजोर करने की नीति है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से कोई मांग करने पर उन्हें कोई परवाह होती नहीं है। प्रधानमंत्री को कोई पत्र लिखो तो जवाब आते नहीं है। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो मुख्यमंत्री के पत्रों का जवाब नहीं दे रहे है। अंदाजा लगा लीजिये देश किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की रैली केंद्र में सत्तारूढ़ राजग सरकार की, मोदी सरकार की पतन की शुरुआत के रूप में मानी जायेगी।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
समृद्ध देश के लिए जमाकर्ताओं की जमा राशि की गांरटी जरूरी: मोदी