ग्रामीण क्षेत्र में ठंडा पड़ा सपा का झंडा लगाओ अभियान

ग्रामीण क्षेत्र में ठंडा पड़ा सपा का झंडा लगाओ अभियान

नोएडा, 21 दिसंबर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाया जा रहा झंडा लगाओ अभियान नोएडा विधानसभा में पूरी तरह से ठंडा पड़ा हुआ है। सपा पदाधिकारियों ने महज दो चार गांव में झंडा लगाकर इस अभियान की औपचारिकता पूरी कर इसे ठंडे बस्ते में डाल रखा है। पार्टी के झंडा लगाओ अभियान को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता तक पहुंचने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्येक विधानसभा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के घरों पर झंडा लगाओ अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान गत 15 दिसंबर से शुरू हुआ है और आगामी 25 दिसंबर तक चलेगा। पिछले 7 दिनों के दौरान नोएडा विधानसभा में यह झंडा लगाओ अभियान ज्यादा परवान नहीं चढ़

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

ऑटो चालक पर लाखों की चोरी का आरोप

पाया है। एक या दो गांव में झंडा लगाकर व फोटो सेशन कराकर सपाइयों ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। गत दिनों सपा नोएडा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने अपने गांव सरफाबाद में झंडा लगाओ अभियान का शुभारंभ किया था। इसके अलावा नोएडा ग्रामीण के विधानसभा अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने दो तीन गांव में झंडा लगाकर इस अभियान की औपचारिकता पूरी कर दी। अभियान के 7 दिन बीतने के पश्चात भी ग्रामीण क्षेत्र में सपा का झंडा लगाओ अभियान पूरी तरह परवान नहीं चढ़ पाया है।

 बता दें कि नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 41 गांव हैं जिनमें बड़ी संख्या में मतदाता निवास करते हैं। इनमें बड़ी संख्या सपा समर्थकों की भी है। बावजूद इसके पदाधिकारी इन समर्थकों तक पहुंचने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

पायनियर ने सुपर क्लब को छह विकेट से शिकस्त दी

Related Articles

Back to top button