गीजर के पानी से नहाते समय महिला हुई मूर्छित, मौत

गीजर के पानी से नहाते समय महिला हुई मूर्छित, मौत

ग्रेटर नोएडा, 11 दिसंबर। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में गैस गीजर के पानी से नहाते समय एक महिला मूर्छित हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के ससुर भी कल बाथरूम में लगे गैस गीजर से नहाते समय बेहोश हो गए थे। थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि कुलेसरा गांव में रहने वाली श्रीमती डिंपी (30 वर्ष) शुक्रवार की शाम को बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि नहाते समय वह

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई

मूर्छित होकर नीचे गिर गई। अत्यंत गंभीर हालत में उसको ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि गैस गीजर की वजह से बाथरूम में जहरीली गैस बन गई थी, जिसकी वजह से महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि महिला के ससुर बृहस्पतिवार को बाथरूम में नहाने गए थे, वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे, तथा मूर्छित हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

अतिरिक्त चावल वितरण योजना का अगले साल मार्च तक विस्तार

Related Articles

Back to top button